नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संपूर्ण समाधान दिवस मनकापुर

1 min read

 398 views

रिपोर्ट संजय कुमार प्रजापति

संपूर्ण समाधान दिवस मनकापु में जनसुनवाई के दौरान 155 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 06 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण

 

गोण्डा  शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मनकापुर में डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील मनकापुर में कुल 155 प्रार्थपा पत्र प्राप्त हुये जिसमें 06 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकार पंकज कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर, तहसीलदार पैगाम हैदर, नायब तहसीलदार अमित यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, थानाध्यक्ष मनकापुर, छपिया, खोड़ारे, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!