नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा

1 min read

 3,536 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – पंचायत सहायक / अकाउंटेंट कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरो ने सोमवार को विकास खंड बभनजोत में प्रदर्शन कर एग्री स्टैक क्राप सर्वे का बहिष्कार करने के लिए हुंकार भरी और एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा l

पंचायत सहायकों ने सोमवार को विकासखंड बभनजोत में प्रदर्शन कर ए डी वो पंचायत को ज्ञापन सोपा l उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लगातार सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों के घर-घर तक पहुंचाने में प्रयासरत हैं बावजूद इसके पंचायत सहायक के ऊपर दबाव बनाकर अन्य विभाग के भी कार्य कराए जा रहे हैं जिससे ग्राम सचिवालय के कार्य बाधित हो रहे हैं और आम जनमानस को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है साथ ही अग्री स्क्रैप सर्वे का कार्य पंचायत सहायक के ऊपर जबरन थोपा जा रहा है l जबकि एग्री स्क्रैप क्राफ्ट सर्वे कृषि विभाग का कार्य है जैसे राजस्व लेखपाल चकबंदी लेखपाल सुपरवाइजर आदि इस कार्य को करने के लिए उनके पास अनुभव और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध है l उनका कार्य ही है कृषि से संबंधित कार्य देखना खेतों की माप करना खसरा खतौनी जांच पड़ताल आदि देखना l पंचायत सहायक इस कर में पूरी तरह अनुभवहीन है पंचायत सहायकों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के महिला पंचायत सहायकों को भी ड्यूटी लगाई है जिससे महिलाओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है l उन्होंने आगे कहा कि कुछ ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक को विगत कुछ माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण तथा इंटरनेट समस्या जॉब चार्ट के अनुसार कार्य लिया जाना l शासन द्वारा संवैधानिक अवकाशों में पंचायत सहायकों से कार्य लिए जाने , स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन द्वारा आदेश था की प्रति कार्ड बनाने पर ₹5 मिलना , सभी पंचायत सहायकों ने कई सौ कार्ड संख्या में केवाईसी के बाद अभी तक कोई धनराशि नहीं मिली, बल्कि अन्य विभागों का कार्य कराया जाना जैसे समस्याओं के चलते पंचायत सहायक प्रताड़ित हो रहा है l

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव अंशिमा गुप्ता अखिलेश सोनी आनंद सोनी अंशिमा गुप्ता शीतल कुमार प्रियंका विद्या सिंह प्रदीप कुमार सुशील वर्मा नेहा यादव सुमन वर्मा सीमा वर्मा प्रमिला राजभर प्रमिला देवी पिंकी वर्मा ग्रीन फातिमा सूरज विनय कुमार पवन कुमार ज्योति सिंह अनूप वर्मा नीलम गुप्ता राहुल कुमार लक्ष्मी मौर्य ज्योति वर्मा सतीश कुमार वर्मा आकाश कुमार रमेश कुमार रागिनी वर्मा अंजू देवी पूनम शर्मा सुमित कई सहायक मौजूद रहे l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!