नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,609 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा  ___नवाबगंज कस्बे के पडाव मोहल्ले में एक ट्रक के चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
शनिवार की शाम करीब 04 बजे थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के मंगतन पुरवा के रहने वाला बुजुर्ग रामधीरज अपनी पत्नी माया उम्र लगभग 65 वर्ष के साथ उसकी दवा कराने नवाबगंज कस्बे में आया था। रास्ते में पडाव मोहल्ले में स्टेट बैंक के पास स्थित शिवाजी सिंह के मकान के ठीक सामने वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक पर खाद लदी हुई थी। अचानक आंखों के सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत से बुजुर्ग रामधीरज बदहवास हो गया और पत्नी की लाश के पास ही दहाड़ मार कर रोने लगा। सूचना पर मौके पर पंहुचे कस्बा चौकी प्रभारी कामेश्वर राय ने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक महिला के दो पुत्र हैं जो उनसे अलग रहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!