जेम्स हार्वी मेमोरियल इंटर कॉलेज में विदाई समारोह संपन्न
1 min read
532 views
रिपोर्टर संजय कुमार प्रजापति
शिक्षण कार्य के साथ एक बेहतरीन समाज सुधारक होता है अध्यापक: पादरी सोरेन
प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापकों का विदाई समारोह संपन्न
नवाबगंज गोण्डा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता है। सेवाकाल में रहते हुए वह बच्चों को शिक्षा देते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने अनुभवाें के आधार पर समाज को नई दिशा प्रदान करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने में मुख्य भूमिका अदा करते हैं। उक्त विचार नवाबगंज के प्रसिद्ध जेम्स हार्वी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पादरी सोरेन ने व्यक्त किया। विदाई समारोह का आगाज विद्यालय प्रांगण में पवित्र बाइबिल पाठ व प्रार्थना गीत से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने विदाई प्राप्त कर रहे अध्यापकों के सम्मान में समूह गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डी के पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि एस किस्कू सर बहुत सालों से हमारे कॉलेज के सबसे जिम्मेदार व्यक्ति रहे हैं। साथ ही विद्यालय को बुलंदी की ओर अग्रसर करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है वो आज विद्यालय से विदाई प्राप्त कर रहे हैं पर सबके दिलों से नहीं सेवानिवृत्त अध्यापक विजयपाल, पीसी नाथ, श्रीमती ए वाॅलर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आप सभी ने एक अच्छे अध्यापक होने की सभी जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया है। मुझे आज अपने कॉलेज के इतने होनहार अध्यापक कि विदाई का बहुत दुख हो रहा है। हालांकि, भाग्य को बदला नहीं जा सकता। आप और आपका कठिन परिश्रम सदा हमारे दिलों में रहेगा। आप कॉलेज में हम सबके प्रेरणास्रोत हो। और अपने पद के लिए समर्पित आपके ये साल हमेशा हमारी यादों में रहेगें। यह स्कूल के लिए सम्मान की बात है कि, कॉलेज के शिक्षक इतने बड़ी संस्था में अध्ययन कराने के लिए चुने गए थे। आपकी यह सफलता भाग्य नहीं है बल्कि आपकी वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। आपके शिक्षण समय के दौरान आपके द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धियों को यह कॉलेज कभी नहीं भूल सकता। और साथ ही इस कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वातावरण को बनाने में भी आपका योगदान अविस्मरणीय है।आपने सिर्फ अपनी मेहनत और लगन के आधार पर ही इस कॉलेज में अपनी एक अलग और अद्भुत पहचान को स्थापित किया है। आपके अनुशासित और प्रतिबद्ध कार्यों ने हमेशा आपको दूसरों से अलग बनाया। विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त अध्यापक, अध्यापिकाऐ एवं सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
