सीटू से सम्बद्ध संगठन यूपीएमएसआरए का 33 वा वार्षिक सम्मेलन, कार्यकारिणी गठित
1 min read
5,386 views
सीटू से सम्बद्ध संगठन यूपीएमएसआरए का 33 वा वार्षिक सम्मेलन, कार्यकारिणी गठित
अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा ) सीटू से सम्बद्ध संगठन यूपीएमएसआरए का 33 वा वार्षिक सम्मेलन को सुवास्तु लान में संगठन के झंडारोहण के बाद इकाई अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ला के अध्यक्षीय उद्बोधन साथ शुरू हुआ। राज्य पर्यवेक्षक कॉमरेड अजीत सिंह और कॉमरेड पंकज श्रीवास्तव ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज जब श्रम कानूनों को खत्म कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार मजदूरों को गुलाम बना कर सामंतवादी पूंजीवादी व्यवस्था के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है। और सेल्स प्रोमोशन इम्प्लाइज जिसमें मुख्य रूप से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं पर इसकी गहरी मार पड़ी है। सम्मेलन को आईएमए प्रतिनिधि डाक्टर अनीता मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की समस्याओं से हम सब भलीभांति परिचित हैं और हम सबको एक दूसरे के समस्याओं से निजात पाने के लिए मिलकर लड़ना होगा। नीमा से डाक्टर महमूद आलम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिए और अगर कहीं भी किसी आंदोलन में जरूरत पड़ती है तो हम सब साथ खड़े मिलेंगे। सम्मेलन को कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय, रवींद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इकाई सचिव विनीत तिवारी तथा कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह ने अपनी लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिसे ध्वनिमत से उपस्थित साथियों ने पारित किया। देर रात तक चले सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष जयनकार सिंह अभय तिवारी, सचिव विनीत तिवारी, संयुक्त सचिव अंब्रीश तिवारी अनिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह तथा पवन पांडेय, मनोज त्रिपाठी, अनंत राम पांडेय, राहुल त्रिपाठी, कौशल सैनी, अवधेश पांडेय, विजय तिवारी, जन्मेजय शुक्ला कार्य समिति सदस्य चुने गए।
