नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,791 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में समावेशी शिक्षा के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवंउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य शारीरिक रूप से बाधित बालक तथा सामान्य बालक को साथ-साथ शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस शिक्षा के द्वारा प्रत्येक बालक के व्यक्तिगत शक्तियों का विकास होता है साथ ही साथ इस शिक्षा के द्वारा बच्चों में भाईचारा बढ़ता है तथा उनके बीच भेदभाव समाप्त होता है। जिला समन्वयक में बेसिक शिक्षा राजेश सिंह ने कहा कि समावेशी शिक्षा मूल्यों, सिद्धांतों और अभ्यास का एक समूह है जो सभी बालकों के लिए चाहे वह विशेषता रखते हैं या नहीं रखते हैं प्रभावशाली एवं अर्थपूर्ण शिक्षा की खोज करना है। खंड शिक्षा अधिकारी बेलसर ने कहा कि जो भी प्रशिक्षण आप सब प्रभाव प्राप्त कर रहे हैं उसे विद्यालय एवं समाज में अवश्य लागू करें तभी प्रशिक्षण का महत्व है। कार्यक्रम का संचालन संदर्भ दाता शिक्षक आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर संदर्भ दाता शिक्षक, मृत्युंजय सिंह, विवेक सिंह, श्री चंद्र, अंकित सिंह, केशकुमार सिंह, रंजन पांडेय, अमित मिश्रा, राजन सिंह, आलोक सिंह, राम ललित पांडे, रामेश्वर शुक्ल,, अनीता चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार पांडे के साथ-साथ 50 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।संदर्भ दाता के रूप में मृत्युंजय सिंह विवेक सिंह तथा श्री चंद्र रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!