चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अरोपी गिरफ्तार
1 min read
3,104 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक( गोण्डा) स्थानीय पुलिस ने बाईक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो बाईक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक बाईक को बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया की देवरिया अलावल थाना धानेपुर निवासी सहजराम पुत्र अगनू ने थाना इटियाथोक में तहरीर देकर बताया था की 28 नवम्वर 2023 को वह अपने रिश्तेदारी ग्राम नवसहरा थाना इटियाथोक में एक आयोजन मे गया था। वही से उनकी हीरो एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल चोरी हो गयी थी। पीड़ित के तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई थी। इसी क्रम मे 25 दिसंबर 2023 को थाना क्षेत्र के अहिरौलिया मोड़ तिराहा से चोरी की घटना मे शामिल दोनों अभियुक्तगणों सुनील कुमार पुत्र देवीदीन व खलीउल्ला पुत्र फारूख अली निवासी रूद्रगढ नौसी थाना धानेपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा ग्राम नवसहरा से मोटरसाईकिल चोरी करने की बात स्वीकार की गई है।
