परिषदीय /छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगाया गया बाल मेला
1 min read
2,347 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा! सोमवार को कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर बिसेन की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह के द्वारा विद्यालय परिसर में बच्चों के उत्सवर्धन के लिए बाल मेला का आयोजन किया गया, विद्यालय की अध्यापिका तोषिमा उपाध्याय, पूजा सिंह, वर्षा सिंह ,मंजू सिंह के दिशा निर्देश में कक्षा 6,7,8 के बच्चे स्वनिर्मित मिट्टी के खिलौने ,हाथ से बने हुए गृह सजावट सामग्री,कला,काफ्ट के प्रदर्शन हेतु स्टाल लगाए, कक्षा 1 – 5 तक के बच्चों ने प्रतिमा मिश्रा, सुमन सिंह, कुंभराज सिंह सुनीता सिंह अरविंद गुप्ता व अरविंद के सहयोग और दिशा निर्देशन में गाजर का हलवा, टिक्की, पानी बतासा, भेलपुरी, मेहंदी, कॉफी खट्टी मीठी बेरी, मोमबत्ती जलाओगे नाम पर स्टॉल का बहुत बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया, एआरपी मोहम्मद अनीस, राहुल देव वर्मा व ग्रामावसियो ने मेले में बढ़ चढ़कर को खरीदारी की, एआरपी अनीश ने द्वारा मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया, एआरपी महोदय ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में व्यापारिक समझ, लेन-देन, जोड़ना -घटाना, चिंतन, समझना तर्क करना जैसी मानसिक विकास होती है और बच्चों में भी उत्साह होती है,, ऐसे नवाचार विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत ही सहायक होती है,,
