नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा में 1926 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग*

1 min read

 3,092 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। इटियाथोक कस्बे के आर0एन0 ओझा चिल्ड्रन एकेडमी रामराज नगर करुवापरा में रविवार को नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 1926 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नकलविहीन व पारदर्शिता पूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न कराने हेतु करीब 42 शिक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रत्येक कक्ष में निगरानी के लिए दो-दो शिक्षक मौजूद रहे। प्रबंधक काशी प्रसाद ओझा ने बताया कि नरसिंह नारायण ओझा शिक्षा सेवा समिति रामराज नगर करूवापारा के द्वारा नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा विगत कई वर्षों से अयोजित की जा रही है। इसमें ब्लॉक क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण आगामी 4 फरवरी को विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। परीक्षा में शामिल प्राइमरी, मध्यम, जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ 50 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर प्रबंधक काशी प्रसाद ओझा, संरक्षक अयोध्या प्रसाद ओझा, अध्यक्ष राजेश्वर मिश्रा, परीक्षा प्रभारी अभिषेक ओझा, अन्नू पाण्डेय, प्रतिभा पाण्डेय, सुभम पाण्डेय, सूरज शुक्ला सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाये मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!