पसका चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग कर 3 वाहनों से 5000 का किया ई चालान
1 min read
1,437 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया( गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव/पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 3 वाहन चालकों का ₹5000 का किया ई-चालान। जनपद के थाना परसपुर के पसका चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 3 वाहनों से 5000 का ई चालान किया गया और बाइक चालकों को जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। बाइक चालकों को जागरुक करते हुए बताया गया कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें तथा बाइक चलाते समय मोबाइल से बात न करें। इससे हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। हमेशा बाइक यातायात नियमों के अनुसार ही चलाएं। खुद सुरक्षित रहें और परिवार के लोग भी सुरक्षित रहे।
