नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तीन दिवसीय स्काउट शिविर का शुक्रवार को हुआ समापन

1 min read

 3,585 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में संचालित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर का शुक्रवार को सकुशल समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वय जिला स्काउट कमिश्नर बृजेश कुमार द्विवेदी एवं जिला स्काउट सचिव राजेश द्विवेदी रहे। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड को संबोधित करते हुए जिला स्काउट कमिश्नर बृजेश द्विवेदी ने कहा कि स्काउटिंग से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। स्काउटिंग दिलों को जोड़ने का कार्य करती है यदि हमारे अंदर प्रेम और स्नेह है तो हमारे जीवन में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो सकती है प्रेम और सौहार्द के बल पर ही हम देश व समाज का विकास कर सकते हैं। जिला स्काउट सचिव राजेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि
स्काउट-गाइड हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। अनुशासन में रहकर अपने कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलती है। कहा भी गया है कि अनुशासन जीवन में सफल होने की कुंजी है। स्काउट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद व्यक्ति जीवन में विषम परिस्थितियों आ जाने पर भी उसका आसानी से सामना कर सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतीत दवाई का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के द्वारा स्वागत किया तथा स्काउट हम गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप अच्छा सोचोगे तो अच्छा होगा हमें सदैव अपनी सोच अच्छी रखनी चाहिए कार्यक्रम को जिला संगठन कमिश्नर ज्ञानेश गुप्ता ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर अशोक कुमार ने किया। स्वागत गीत शुभांगी मिश्रा सभी बानो तथा पलक ने प्रस्तुत किया। इस दौरान अतिथियों ने स्काउट और गाइड द्वारा तैयार किए गए पल टेंट रंगोली आदि का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर तहसील तरबगंज चंद्रशेखर स्काउट मास्टर, रामेश्वर प्रताप सिंह, रंजीत कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता, मोहम्मद यूनुस, पवन कुमार गुप्ता, महेश प्रताप मिश्रा, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह बाबा, अनिल सिंह, सुग्रीव प्रसाद, प्रशिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा, सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!