नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनता के मुद्दों को उठाने से विपक्ष के सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,184 views

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव) देश की भाजपा सरकार द्धारा संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146सांसदों को निलंबित कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने के साथ लोकतंत्र की हत्या करने और मनमानी विधयेक पारित करने के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीआरओ महोदय के माध्यम से दिया गया
ज्ञात हो की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अपील पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस जनों द्वारा लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्देश प्राप्त हुआ था इसी कड़ी में गोंडा के कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में तानाशाही नहीं चलेगी लोकतंत्र की हत्या बंद करो सांसदों का निलंबन वापस लो मोदी सरकार मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पर मौजूद मुख्य राजस्व अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर लोकतंत्र की स्थापना सुनिश्चित करने की मांग की गई इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान सेवादल अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे जिला उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी रमन ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, दिलीप वर्मा वरिष्ठ नेता जमील खान अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष वसीम खान ,जर्निल हयात सभासद शाहिद अली कुरेशी, आमिर अंसारी ,फरीद खान अवधेश तिवारी, अविनाश मिश्रा , अब्दुल्ला, मंजूर अहमद, अर्जुन वर्मा, शिवेंद्र शर्मा, विवेक गिरी,राज कुमार शुक्ल ओम प्रकाश सोनकर, संदीप मिश्र, अब्दुल सलीम, हसन रैनी, मंजूर अहमद सहित सैकडों कांग्रेसी उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!