वजीरगंज में चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के तृतीय चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण का समापन
1 min read
5,491 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवम् संख्याज्ञान में निपुण बनाने हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में गतिमान है।तीसरे एवम चौथे बैच का प्रशिक्षण दिनांक 16/12/2023 से प्रारंभ हो चुका है।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित किए गए
मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका 2023/2024 पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ शिखा उपाध्याय के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ।तीसरे दिवस का प्रतिवेदन उपमा देवी एवम शिप्रा साहू के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने समेकन एवम आकलन की रणनीति, रिमीडियल एवम पुनरावृत्ति, आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने साप्ताहिक शिक्षण योजना का समेकन,बहु कक्षा शिक्षण, आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी अशोक कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है। चतुर्थ दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस यह प्रशिक्षण दो कक्षा कक्ष में संचालित किया जा रहा है। संदर्भदाता द्वारा भाषा एवम गणित की अनेक गतिविधियां संचालित हुई है। ए आर पी संजय कुमार ने बताया कि इस बार 2023/2024 के लिए विकसित किए गए मॉड्यूल आधारशीला में कुछ पत्रक शिक्षकों को स्वयं निर्माण करना है, जैसे- खोजे और जाने, सा समेकन पत्रक ,रेमेडियल पत्रक आदि। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण में उदयभान वर्मा ,सुनील कुमार,निधि पांडे ,स्नेहा आप्टे, अजय कुमार ,वीरेंद्र नाथ सिंह,मुर्तजा हसन, हौसला प्रसाद,नंद कुमार मिश्र,शिप्रा साहू, प्रीति जायसवाल,प्रदीप कुमार शुक्ला, उपमा देवी, आयशा जमाल,अय्यूब खान, राकेश यादव,विनोद दुबे, दीप्ति मिश्रा,अनिल मौर्य,आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
