नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 min read

 3,735 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव)! युवा कल्याण विभाग जनपद गोंडा के तत्वाधान में खंड स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के क्रीडा मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी रगड़गंज कुबेर तिवारी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कुबेर तिवारी तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुबेर तिवारी ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि खेलकूद का स्वस्थ जीवन हेतु अत्यधिक महत्त्व है। खेल बच्चों और युवाओं के मानसिक तथा शारीरिक विकास दोनों ही के लिये अति आवश्यक है। नई पीढ़ी को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलों में भी रुचि बढ़ाने की जरूरत है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण करके स्वागत किया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत छात्रा नेहा मोदनवाल एवं दिव्यांशी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। 100 मी सीनियर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः आकर्षित प्रताप सिंह, सत्यम मिश्रा और उमाशंकर उपाध्याय ने प्राप्त किया। 200 मीटर बालक सीनियर वर्ग में सत्यम मिश्रा ने प्रथम, सुधांशु सिंह द्वितीय जबकि उमाशंकर उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मी सीनियर बालक वर्ग में सत्यम मिश्रा ने प्रथम, रोहन सिंह द्वितीय सुधांशु जबकि सुधांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 200 मी जूनियर वर्ग में सूर्यांश सिंह प्रथम, रोहन सिंह द्वितीय जबकि सुनील शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 100 मी जूनियर बालिका वर्ग में सालमुन निशा प्रथम, मन्नू कनौजिया द्वितीय स्वामी शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका 400 मीटर में निशा प्रथम, पायल वर्मा द्वितीय स्थान पर जबकि क्षमा मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। 400 मी. जूनियर बालक दौड़ में अमन सिंह प्रथम, आलोक सिंह द्वितीय सुहेल हुसैन तृतीय स्थान पर रहे।गोला फेक सीनियर बालक वर्ग में माधव राज शुक्ला प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय जबकि सूरजभान तृतीय स्थान पर रहे लंबी कूद प्रतियोगिता बालक सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान अंकित सिंह, मंगल पांडे द्वितीय, विवेक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षा का अशोक कुमार ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडे, व्यायाम शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आनंद कुमार पांडे, रंजीत कुमार, अमित वर्मा, कुंवर संजीव सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, कुंवर भगवती सिंह, आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर नकछेद सिंह, रंजना शुक्ला, रंजीत, अनिल दुबे, दिनेश तिवारी, रामकुमार आदि पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!