निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित
1 min read
5,537 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा युगनव टाइम्स लाइव) जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में बच्चो को बुनियादी साक्षरता एवम संख्याज्ञान में निपुण बनाने हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। तीसरे एवम चौथे बैच का प्रशिक्षण दिनांक 16/12/2023 से गतिमान है।खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित किए गए
मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है।तीसरे एवम चौथे बैच के तृतीय दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ शिखा उपाध्याय के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ।तीसरे दिवस का प्रतिवेदन कक्ष संख्या एक में राधेश्याम एवम कक्ष संख्या दो में के द्वारा प्रस्तुत किया गया।ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने गणित शिक्षण का उपयुक्त दृष्टिकोण,वार्षिक योजना के संसाधनों को जानना आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्य एवम संजय कुमार एवम गंगेश्वर प्रसाद ने अनुदेशात्मक कार्य की रणनीति,परिवेशीय संसाधनों का उपयोग आदि बिंदु पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी अशोक कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है।तृतीय दिवस के प्रशिक्षण का समापन खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका निपुण भारत की वार्षिक ,साप्ताहिक ,दैनिक योजना का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण में शैलेंद्र पांडे,मनीष सोनी,विनय श्रीवास्तव,उपमा देवी,कमरुन्निषा,पूनम तिवारी,अलका पांडे,दुर्गेश दुबे ,अनिल मौर्य,संजय गुप्ता,अजय यादव,मदन गोपाल,प्रीति जायसवाल,रामेश्वर दत्त मिश्रा,शिव कुमार पांडेय, शिप्रा साहू,मुर्तजा हसन,अय्यूब खान भोला प्रसाद,सुभाष चंद्र,आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
