नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर में बुधवार को आरएसएस की समन्वय बैठक समापन्न

1 min read

 2,336 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर गांव में बुधवार को आरएसएस की समन्वय बैठक में संचालन टोली के साथ दीपावली मनाने की योजना बनाई गयी।
दत्तनगर में संघ की समन्वय बैठक आयोजित की गयी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत वितरण के लिए संचालन टोली बनाई गयी। इस मौके पर संघ के नगर प्रचारक विकल्प द्वारा लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव का क्षण है। 500 वर्षो की लड़ाई के बाद अब ऐसा समय आया है जब भगवान श्रीराम भव्य भवन में विराजित होंगे। पूजित अक्षत हर घर वितरित हो। यह मंदिर हर व्यक्ति के आराध्य का मंदिर है। पूरे विश्व में 22 जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विहिप जिला सह मंत्री रामशंकर शर्मा ने अक्षत वितरण के लिए तीन लोगों की संचालन टोली बनाई। उन्होंने सभी मजरों में टोली निर्माण के लिए भी कहा गांव गांव में लोग धार्मिक स्थलों पर आरती, भंडारा, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम करें। 14 वर्षो बाद भगवान राम अयोध्या वापस आये तो दीपावली मनाई गयी। अब 22 जनवरी को भी दीपावली मनाकर उत्सव मनाएं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र, अंशुमान सिंह, प्रमोद सिंह, रामदेव यादव,ओम प्रकाश दूबे, अभिमन्यु सिंह,रामसूरत विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, मंजीत सिंह, कृष्ण देव दूबे, रोशन सिंह, पृथ्वीराज सिंह आदि लोगो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!