नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,233 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव) महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में दीनदयाल शोध संस्थान गोंडा के निर्देशन में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पांडेय प्रांत संयोजक ग्राम विकास रहे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर का कोर्स करने के बाद करियर सुरक्षित हो जाता है, क्योकि इस कोर्स को करने के बाद आप कंप्यूटर में इतनी सारी चीजें जान जाते है की आप कंप्यूटर के बहुत सारे कार्य को कर सकते है। इससे आपको जॉब भी मिलेगा और आप स्वरोजगार भी कर सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि उक्त कोर्स आप सभी को आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाएगा आप साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आप सभी के बेरोजगारी की समस्या का समाधान भी होगा और समाज में नई क्रांति भी आएगी। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर कृष्ण प्रसाद दूबे ने किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 150 दोनों का होगा। इस दौरान श्रवण कुमार गौतम मौर्य, संजय शर्मा, अंजली यादव, अभय तिवारी, राज तिवारी, दिव्यांशी उपाध्याय, मोनिका आदि के साथ 20 बेरोजगार नवयुवकों ने प्रशिक्षण हेतु अपना नामांकन कराया। इस अवसर पर कंप्यूटर प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार, मोहम्मद यूनुस आदि उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!