नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पांच दिवसीय अयोध्या अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव का शुभारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,420 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )  अयोध्या के सरयू नदी से सटे गोरखपुर – अयोध्या हाइवे पर महेशपुर गांव में रायल हेरिटेज होटल में पांच दिवसीय अयोध्या अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को किया गया।इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिजयंत जय पांडा नें भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर भारत सहित 28 देशों से आए सौ से अधिक ज्योतिषी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ज्योतिष का बड़ा महत्व है।भारत विश्वगुरू बनने की तरफ अग्रसर है, अर्थव्यवस्था में भारत पांचवें स्थान पर है।मोदी जी के नेतृत्व में सीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि एक अच्छा ज्योतिषी एक अच्छा मार्गदर्शक बन सकता है।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य संजय रथ नें कहा कि भारतीय ज्योतिष बहुत प्राचीन विद्या है। प्राचीन काल में ग्रह, नक्षत्र और अन्य खगोलीय पिंडो का अध्ययन करने के विषय को ही ज्योतिष कहा गया है। इसके बारे में वेदों में स्पष्ट गणनाएं दी हुई हैं। ज्योतिष विज्ञान के अन्वेषक महर्षियों नें इस ब्रह्मांडीय उर्जा उर्जा प्रवाहों को चार चरणों वाले सत्ताइस नक्षत्रों,बारह राशियों एवं एवं नवग्रहों को वर्गीकृत किया है। ग्रह नक्षत्रों की गणना एवं निरुपण मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और यह व्यक्तित्व की परीक्षा की भी एक कारगर तकनीक है। यह व्यक्ति के परीक्षा की भी एक कारगर तकनीक है।इसके द्वारा किसी व्यक्ति के जीवन के भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पता किया जा सकता है साथ ही जीवन में कौन -कौन से अवरोध उसकी राह रोकने वाले हैं। ज्योतिष के माध्यम से साधक को सही दिशा मिल जाती है। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा नें।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!