नवाबगंज के निरिया गांव में 55 वर्षीय अधेड़ नें फांसी लगा कर की आत्महत्या।
1 min read4,081 views
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) नवाबगंज थाना क्षेत्र के निरिया गांव में 55 वर्षीय अधेड़ नें फांसी लगा कर की आत्महत्या।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
निरिया गांव निवासी जगराम पुत्र झगरु नें बताया कि उसके भाई गंगाराम शनिवार की रात्रि में खाना खाने के बाद टीन के शेड के कमरे में सोने के लिए चले गए, सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर जा कर देखा तो गंगाराम टीन के शेड में फंदा लगा कर लटके हुए थे। जगराम ने बताया कि उसके भाई काफी दिनों से मानसिक रुप में बीमार भी चल रहे थे।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया शव को पुलिस नें अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा ।
