नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

थाना समाधान दिवस में 8 शिकायतों का किया गया निस्तारण, शेष का शीघ्र हो निस्तारण —–नेहा सूर्यवंशी

1 min read

 2,004 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक ( गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस और भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए शनिवार को इटियाथोक कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्या सुनी। कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें वर्तमान व पूर्व को मिलाकर 8 का मौके पर ही समाधान किया गया। नायब तहसीलदार नेहा सूर्यवंशी व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक को फरियादियों ने अपनी पीडा बताई। जमीन विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए नायब तहसीलदार ने मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजी। नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों को आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुल सत्रह शिकायतें पहुंची। इनमें से एक पुलिस और सोलह मामले जमीन विवाद से जुड़े रहे। वर्तमान एवं पूर्व के कुल 8 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!