नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्कूटी सवार चाचा भतीजे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा चाचा की मौके मौत भतीजा गंभीर रूप से घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,364 views

स्कूटी सवार चाचा भतीजे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा चाचा की मौके मौत भतीजा गंभीर रूप से घायल

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोण्डा :गौरा चौकी सादुल्लाह नगर मार्ग स्थित भानपुर गांव के पास स्कूटी सवार चाचा भतीजे को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा । इस हादसे में चाचा की मौके पर हुई मौत जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भतीजे का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन में जुटी है।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बनगवां निवासी संजय प्रजापति (30) अपने भतीजे विनोद कुमार (28) के साथ ब‌हस्पतिवार को गौरा चौकी बाजार गया था। देर रात करीब 9 बजे दोनो स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में भानपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से उसकी स्कूटी का एक्सीडेंट होगया और दोनों को रौंदते हुए निकल गयी। इस हादसे में संजय प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने घायल विनोद को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत भेजा जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।‌ इस बारे में गौरा चौकी इंचार्ज दिनेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की विधिक कार्यवाही कर जांच पड़ताल की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!