चार दिन पूर्व लापता 80 वर्षीय मुन्नी देवी का शव करौंदा के पास मिला, क्षेत्र में सनसनी, लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
1 min read
7,613 views
मुन्नी देवी उम्र करीब 80 वर्ष पत्नी राम निरंजन तिवारी निवासी ग्राम उपरोक्त दिनांक 11-11-23 को घर से दीपक जलाने हेतु बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर आई थी उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था देर रात्रि होने के कारण रास्ता भटक गई ग्राम करौंदा क्षेत्र में ठंड लगने के कारण खेत में मृत अवस्था में मिली है जिसकी सूचना व पहचान आसपास पता करने पर हमको मिली है मेरी दादी बीमार रहती थी अपनी दादी की मृत्यु की सूचना दे रहा हूं आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें उपरोक्त सूचना के आधार पर मुझ थानाध्यक्ष वजीरगंज द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु शव को चीर घर गोंडा भिजवाया गया है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है कोई समस्या नहीं है।गुलशन तिवारी पुत्र अनंत राम तिवारी निवासी घरवास जोत पोस्ट सिसवारिया थाना मोतीगंज जनपद गोंडा ने फौती सूचना थाने पर दिया था ।
