नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जय मां यमाहा धर्म प्रचारक रामलीला मंडल प्रयागराज द्वारा किया गया श्री राम लीला का मंचन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,163 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा। महालक्ष्मी पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में खैरा कुंभ नगर स्थित रामलीला मैदान में बीते एक नवंबर से श्री रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां प्रयागराज से पधारे कलाकारों द्वारा श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है। व्यवस्थापक केदार नाथ वर्मा ने बताया कि महालक्ष्मी पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कमलासिनी देवी मंदिर सेवक संघ द्वारा जन सहयोग से इस वर्ष बीते एक नवंबर से दस नवंबर तक रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां प्रयागराज से पधारे जय मां यमाहा धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा सीता हरण,बालि बध, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ व कुम्भ करण वध, रावण बंध व श्री राम के राज तिलक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत जय मां यमाहा धर्म प्रचारक रामलीला मंडल के कलाकारों को दूरदर्शन/ आकाश वाड़ी संवाददाता व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के कर कमलों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। के सी आई टी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमलेश कुमार पटेल एवं नालिनी एकाडेमी के प्रबंधक पंकज भारती द्वारा रामलीला महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी नन्हे मुन्ने बच्चों, छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं व्यवस्थापक केदार वर्मा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडाल सहयोगी पंडित टेंट हाउस, बाबू टेंट हाउस, रामू अंकित टेंट हाउस, विष्णु साउंड सर्विस व जवाहर लाइट सर्विस सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्ति किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!