उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया
1 min read
1,313 views
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि स्काउट का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना है। जिससे वह जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में अपना योगदान दे सके। उक्त कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ज्ञानेश गुप्ता स्काउटिंग की सर्वोच्च डिग्री ए एल टी का बीट्स पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ स्काउट मास्टर चंद्रशेखर,स्काउट मास्टर रामेश्वर प्रताप सिंह अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ज्ञानेश गुप्ता ने सभी शिक्षकों को स्काउट के स्थापना दिवस का स्टीकर लगाया और कहा की स्काउट हमें अनुशासन और एकता में रहना सिखाता है। कार्यक्रम को विद्यालय के शाखा इकाई के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप ने स्काउट एवं गाइड के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के स्काउट छात्रों द्वारा स्काउट की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई तथा स्काउट ईस प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुग्रीव प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, डॉ पदमनाथ पांडेय, कन्हैयालाल, मजहरूल हक अंसारी, सतपाल सिंह, मनीष कुमार सिंह, सतीश कुमार, शशि कुमार सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, रंजीत कुमार, कुंवर संजीव सिंह, अमित वर्मा, पवन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, विशाल वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, देवेंद्र कुमार यादव, महेश प्रताप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
