एक सप्ताह पहले ही मनी दिवाली, राम का हुआ राज्याभिषेक :-
1 min read
956 views
शिवदयालगंज बाजार में श्री अवध रामलीला समिति के द्वारा आयोजित 12 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के अंतिम दिवस भरत मिलाप एवं राजगद्दी की लीला का मंचन किया गया l दोपहर बाद प्रभु श्री राम की 14 वर्ष की वनवास पूर्ण होने के उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई l जो शिवदयालगंज रामलीला मैदान से अयोध्या के पतित पावनी पावन सलिला मां सरयू तट पर पूजन अर्चन के लिए गई l वहां से यह शोभायात्रा क्षेत्र के सबसे सिद्ध पीठ हनुमान जी की पावन तपस्थली कटरा कुटी धाम पर पहुंची l जहां पर चल रही श्री राम महायज्ञ में झांकी में सजाएं गए सभी देव स्वरूप का विधिवत पूजन अर्चन हुआ l पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज एवं कथा व्यास पं. मिथिला शरण पांडे ने सभी देव स्वरूपों का पैर पखारते हुए आरती पूजन किया l वहां से बारात वापस होकर रामलीला मैदान में पहुंची जहां पर राम और भारत मिलन के भाव बिहवल कर देने वाले मनोहरी दृश्य को दर्शाया गया l तत्पश्चात गुरु के आज्ञानुसार महात्मा भरत जी अपने मंत्रियों को प्रभु श्री राम के राजतिलक की तैयारी का आदेश देते हैं l तैयारी पूर्ण होने के उपरांत गुरु वशिष्ठ चारों भाइयों की उपस्थिति में प्रभु श्री राम का राजतिलक करते हैं l प्रभु श्री राम की राजतिलक होते ही सारे दर्शक खड़े होकर तालिया के साथ राजा रामचंद्र की जय की नारे लगाते हुए राम दरबार अभिवादन किया l रामराज बैठे त्रिलोका हर्षित भाई गए सब सोका कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनय करने वालों में राम सरवन गुप्ता, लक्ष्मण शुभम गुप्ता, भरत शुभम रेडीमेड, शत्रुघ्न आशीष कसौधन, हनुमान इंद्रपाल कसौधन, गुरु वशिष्ठ ओमप्रकाश , रजनीश कमलापुरी, गौरी शंकर गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बसंत लाल गुप्ता, परमानंद गुप्ता आदि के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा l निर्देशन कपिलनाथ गुप्ता ने किया l संचालन कर रहे विनोद कुमार गुप्ता ने सभी सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से सभी की कुशलता की प्रार्थना करते हुए कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की l
