नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्री राम जानकी भवन का हुआ लोकार्पण भजन गायिका शिप्रा सलोनी ने मचाया धमाल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,358 views

 

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया गोंडा। रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मादा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को देर शाम श्री जानकी भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर गोंडा के श्री राम जानकी मंदिर में भव्य अनुष्ठान में पूजा पाठ और यज्ञ का आयोजन उत्सव के रुप में मनाया गया। जिसमें अयोध्या से आए पंडित श्याम प्रकाश शास्त्री रहें।‌ पूजन में नवनिर्मित सीता रसोई के मुख्य यजमान प्रेमलता सिंघल- विमलेश सिंघल रहे।अनुष्ठान का कार्यक्रम श्री राम जानकी महिला मंडल द्वारा किया गया। गोरखपुर की भजन गायिका शिप्रा सलोनी ने भजन गाया – श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में …आदि कई भजनों की हाजिरी लगाई। भजनों में परमानंद शर्मा और सुरेश भावसिंहका ने भी भजनों की हाजिरी लगाई। धर्मशाला में जानकी भवन के सहयोगी अनुपम अग्रवाल,डॉक्टर डीएन अग्रवाल,संजय गोयल,कमल किशोर शाह और आए हुए विशिष्ट जनों में सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा ,जय रामदास सिंधी ,राम प्रकाश गुप्त, पंकज अग्रवाल एडवोकेट ,हनुमान सिंह विसेन, अभिमन्यु सिंह ,के के श्रीवास्तव, डॉक्टर ओंकार पाठक , श्रीमान सिंह ,राजा बाबू गुप्ता , सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा, शैलेंद्र सिंह डॉक्टर रंजन शर्मा का धर्मादा समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। जिसमें समाज के कई बुजुर्गों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। धर्मादा समिति के सभी सदस्यों द्वारा समिति के अध्यक्ष अनिल मित्तल का भी स्वागत किया गया। जानकी भवन का लोकार्पण समाज के बुजुर्ग चांदमल मित्तल, हरद्वारी लाल मित्तल और राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया हुआ। और मारवाड़ी युवा मंच महिला मंडल द्वारा रंग बिरंगी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के छोटे-छोटे 35 बच्चों ने घर से दिया को कलर फुल बनाकर लाए थे।फिर जलपान हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला के अध्यक्ष अनिल मित्तल, मंत्री संजय अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कार्यक्रम सह संयोजक अनिल अग्रवाल के अलावा विकास जैन, चिंटू अग्रवाल,अशोक बंसल, अजय मित्तल, सुशील जालान, दीपक मोदी, मुकेश अग्रवाल, रमन माहेश्वरी ,सुनील नेवटिया महिला मंडल में सरोज अग्रवाल, पूनम मित्तल, बेनू अग्रवाल , ज्योति मित्तल, सरिता नेवटिया, नीलम जैन ,सरोज गर्ग , रेनू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, शारदा गर्ग, सरिता माहेश्वरी सविता गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!