नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कटरा कुटी धाम पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी 09 दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ

1 min read

 2,929 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) नवाबगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध कटरा कुटी धाम पर परंपरागत रूप से इस वर्ष भी 09 दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ गुरूवार को किया गया। इस अवसर पर भव्य एवं विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर कटरा कुटी धाम से अयोध्या जाकर सरयू नदी के पवित्र जल को कलश में भरा और पुनः कटरा कुटी धाम पंहुचकर श्रीराम महायज्ञ शाला में कलश स्थापना की। इस भव्य कलश यात्रा की अगुवाई स्वामी चिन्मयानंद, बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदा कांत पांडे और विश्व सनातन महासंघ के संस्थापक ठाकुर अमित सिंह ने की। कलश यात्रा के दौरान कटरा कुटी धाम से अयोध्या सरयू तट का लगभग 06 किलोमीटर का यात्रा पथ जय श्रीराम, जय जय हनुमान जी के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। इस कलश यात्रा में राम गोपाल सिंह ,श्याम बाबू गुप्ता, श्याम तिवारी, दीपा तिवारी, रजनीश कमलापुरी,विक्की सिंह ,डॉ अरुण सिंह विनोद सिंह,गौरी शंकर गुप्ता, संजय श्रीवास्तव,कथा वाचक मिथिला शरण पांडे सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!