नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एनसीसी के वार्षिक शिविर के आठवें दिवस फायरिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,577 views

 

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में सी ए टी सी 171 एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिवस नियमित सशस्त्र ड्रिल अभ्यास एवं शिक्षण – प्रशिक्षण कक्षाओं के साथ सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज में बने फायरिंग रेंज में 16 सीनियर डिवीजन तथा 16 सीनियर विंग गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।सीनियर डिवीजन में प्रशांत कुमार मिश्रा ने प्रथम, आशीष चौधरी ने द्वितीय, जबकि नागेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गर्ल्स सीनियर विंग में प्रथम स्थान वीना यादव, द्वितीय हर्षित मिश्रा तथा तृतीय स्थान प्रियांशी मिश्रा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने विजेता कैडेट्स को शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजीत सिंह सूबेदार मेजर तीर्थ कुमार नायक सूबेदार गुलाब मोहम्मद हवलदार सत्यवान सिंह लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय, केयरटेकर ऑफिसर हरिनाथ सिंह, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर लक्ष्मी गौतम आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!