मनरेगा कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
1 min read
736 views
अशफाक आलम गौरा चौकी
गोंडा महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों व कार्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मियों ने ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया l बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंत राव ने खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए l उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी की लापरवाही से ग्राम रोजगार सेवकों की दिवाली पिछली वर्ष के के भांति इस वर्ष भी फीकी ही रह जाएगी l
गुरुवार को ब्लॉक बभनजोत के सभागार में मनरेगा कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध एक बैठक कर खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया l अंत में बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा l जिसमें खंड विकास अधिकारी का तबादला सहित निंदा प्रस्ताव तथा उनका तबादला होने तक मनरेगा कार्य बंद किया जाए सहित प्रमुख मांगे की गई l कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित न्याय पंचायत अध्यक्ष जमुना प्रसाद जायसवाल ने निंदा प्रस्ताव बोलते हुए कहा कि मानदेय को लेकर उन्होंने कई बार ब्लाक अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया लेकिन उनका कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला l अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंत राव ने निंदा प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनरेगा कर्मियों की दिवाली अधूरी रह जाएगी l उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा 55 करोड़ रूपया मनरेगा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान के लिए आया था लेकिन खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के उदासीनता के चलते कर्मचारियों की सैलरी पर ग्रहण लग गया l यदि खंड विकास अधिकारी ने तकनीकी सहायक को डोंगल दिया होता तो मनरेगा कर्मचारियों की दिवाली जगमग हो जाती लेकिन बड़ा दुर्भाग्य है की जो ब्लाक , खंड विकास अधिकारी को मान सम्मान दिलाए वहीं के कर्मचारियों के प्रति खंड विकास अधिकारी की उदासीनता से उनकी सैलरी पर ग्रहण लग गया l
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजन गुप्ता, रिश्वेंद्र मोहन ,दिनेश कुमार यादव ,राम धीरज जायसवाल, अवधेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार सहित दर्जनों रोजगार सेवक एवं ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे l
