नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अशर्फीलाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों को किया गया सम्मानित

1 min read

 620 views

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धेय अशर्फीलाल चैरिटेबल ट्रस्ट पंडितपुर मनकापुर के बैनर तले बच्चों में राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु त्रिस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग पच्चीस बच्चों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग से कमलजीत सिंह प्रथम, जुनियर वर्ग में रागिनी देवी प्रथम, कल्पना सिंह द्वितीय व रोशनी तृतीय स्थान पर रही।इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, पूजा आर्य द्वितीय व शिवम् तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट संरक्षिका संवारी देवी, अध्यक्षा मीना कुमारी आर्य व उपाध्यक्षा रागिनी देवी द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का मूल्यांकन शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया द्वारा किया गया। अव्वल रहे बच्चों को इन्द्रजीत सिंह व सत्यावती द्वारा पुरस्कार स्वरूप रजिस्टर भेंट कर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के महामंत्री शुभम सिंह कनौजिया व सदस्य आदर्श सिंह कनौजिया द्वारा पटेल जी के आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार,प्रीती, श्रेष्ठ सिंह, सक्षम, रौनक, क्रान्ति,कोमल सिंह, मासूम सिंह, अमरजीत, सुरजीत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!