नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चोरी की सोने व चांदी के जेवरात, रूपये 13,000/- नगद, व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिले बरामद, 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,969 views

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का भण्डाफोड़, चोरी की सोने व चांदी के जेवरात, रूपये 13,000/- नगद, व घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिले बरामद, 06 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )! पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी/नकबजनी/लूट/डकैटी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना तरबगंज पुलिस व एस0ओ0जी/सर्विलास की सयुक्त टीमों को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है।
आज दिनांक 29.10.2023 को थाना तरबगंज पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलास की सयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने वाले गैंग के 06 अभियुक्तों- 01. सुरेन्द्र, 02. शंकर, 03. मनोज, 04. राजा, 05. रामतीरथ व 06. अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु, 07 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद सीकड़ सफेद धातु, 12 अदद अगूठी सफेद धातु, 05 जोड़ी विछिया सफेद धातु, 02 अदद मोटरसाईकिलें (कूटरचित) को बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा दिनांक 10/11.09.2023 की रात को थाना तरबगंज क्षेत्र के एक घर में घुसकर चोरी किया था चोरी के समय विरोध करने पर उन्हे मारा पीटा भी था, दिनांक 11/12.10.2023 को थाना करनैलगंज स्थित धौरहरा चौराहा बसेहिया रोड़ पर स्थित एक सोने चाँदी व बर्तन की दुकान के पीछे से नकब लगाकर व ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने की चोरी किये थे। दिनाकं 22/23.09.2023 की रात्रि में थाना वजीरगंज स्थित इमिलिया में छत के रास्ते घर में घुस कर चोरी, बियर की दुकान व बगल के गाँव बटबभनी में चोरी किये थे, दिनांक 21/22.10.2023 को थाना इटियाथोक स्थित जनकौरा गाँव में चोरी करने की नियत से एक घर में घुसे की घर के लोग जग गये तब हम लोगो द्वारा घर के परिजनों को मारपीट करके घायल कर वहाँ से भाग गये। हम लोगो का एक गिरोह है दिन में घूम घूमकर जंगली सूअरों व कछुओं का शिकार कर खाते पीते है और उसी समय चोरी व नकबजनी की घटना करने के लिए रैकी कर लेते है और बाद में चोरी की घटना कारित करते है। चोरी के समान को आपस में बाँट लेटे है और कम दामों पर बिक्री कर अनुचित लाभ कमाते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 तरबगंज में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!