नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए जनपद के तीन शिक्षक चयनित ,26 व 27 अक्टूबर को अलीगढ़ में होगी आयोजित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,408 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव )  राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए जिले के तीन उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें बलजीत सिंह कनौजिया, वन्दना पटेल व मणि बाला शामिल हैं। कार्यशाला 26 व 27 अक्टूबर को अलीगढ़ में आयोजित होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग एवं मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा अलीगढ़ में दो दिवसीय प्रादेशिक शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन कल्याण सिंह हैवीवेट सेंटर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेसिक शिक्षा मंत्री स्वंतत्र प्रभार संदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि को तौर पर जनपद बनारस, इलाहाबाद व कासगंज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिसमें विभिन्न जनपदों से आए दो सौ पचास शिक्षक शिक्षिकाएं अतिथियों के सामने अपने उत्कृष्ट कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर जनपद के शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया (प्र०प्र०अ०) कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा मनकापुर, शिक्षिका वन्दना पटेल(प्र०अ०) प्राथमिक विद्यालय महेशपुर नवाबगंज व मणि बाला ( स०अ०) प्राथमिक विद्यालय कटरा लकड़मण्डी द्वारा अपने नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!