नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

धोखाधड़ी :  न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,193 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /अदालत के आदेश पर कुट रचित दस्तावेज के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मनकापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम चेतिया निवासी चंद्रावती देवी उर्फ चंद्रावती ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाया है। कि मेरे पति लल्लू प्रसाद एक किसान थे उनकी मृत्यु के पश्चात मेरे लड़के वीरेंद्र कुमार उर्फ दीपक के नाम बतौर खातेदार नाम दर्ज हुआ था। कुछ दिन बाद लड़के की मृत्यु के पश्चात भूमि मेरे नाम हो गई। तब से मैं उस भूमि की मालिक काबिज चली आ रही हूं। उक्त मेरे जमीन को विपक्षी रमेश प्रसाद विश्वकर्मा, श्रीमती कृष्णा देवी निवासी ग्राम खम्हरिया थाना खोड़ारे व अपने सहयोगी विजय प्रकाश निवासी नरहरपुर व संदीप निवासी अहरौली थाना खोड़ारे आपस में जालसाजी करके मेरे भूमि की गाटा संख्या 767 व 901 का फर्जी कागज तैयार करके मेरे अंगूठा चिन्ह के निशानी से एक कूट रचित दस्तावेज तैयार करके मनकापुर रजिस्ट्री कार्यालय में कम दस्तावेज रकम की अदायगी करते हुए अपर जिलाधिकारी के न्यायालय से चोरी चुपके आदेश प्राप्त करवाकर मेरे जमीन का साजिसन अपने नाम बैनामा करवा लिया। उस दस्तावेज पर ना मेरा अंगूठा है और ना ही किसी कागजात के बारे में जानकारी है। कोतवाल मनकापुर राजकुमार सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैl


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!