नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आयुष सोसायटी के तत्वाधान में आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी द्वारा योग एवं आयुर्वेद के प्रति आम जनमानस को किया गया जागरूक

1 min read

 2,018 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव। जिला आयुष सोसायटी गोंडा के तत्वाधान में व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी गोंडा डाक्टर अरूण कुमार कुरील के कुशल निर्देशन में योग एवं आयुर्वेद के प्रति आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने के लिए कर्नेलगंज तहसील के बालपुर बाजार में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। योग वेलनेश सेंटर पलहापुर चचरी के प्रशिक्षक आदर्श मिश्र की टीम द्वारा किया गया। जिसमें योग सहायक प्राची ने डॉक्टर की रोल करते हुई व्यंग्य के माध्यम से मरीज को सर दर्द में सीटी स्कैन कराने व पेट दर्द में अल्ट्रासाउंड कराने का अभिनय किया। इसी क्रम में पीलिया रोगी का रोल करते हुए मुस्कान मोटापे का रोगी, अमन देवांश सिंह मानसिक रोगी, कल्पना सिंह वी गठिया रोगी, खुशबू चर्म रोग, कृष्ण गोपाल ने विभिन्न प्रकार के रोल को अदा किया। जिसमें योगाचार्य का रोल करते हुए आदर्श ने सभी मरीजों को बड़े ही नाटकीये अंदाज में स्वस्थ रहने के सरल उपाय बताया गया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्थ वेलनेश सेंटर योग वेलनेश सेंटर के माध्यम से लोगों को जो लाभ मिल रहा है उसका लाभ राजगीरों व उपस्थित लोगों को बताया। रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य ने उपस्थित बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कार स्वरूप मेडल पहनाया। व ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र वितरण किया। रक्षक पुलिस उपनिरीक्षक संजीव चौहान ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा हम सभी को योग एवं आयुर्वेद का अपनाना चाहिए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गोण्डा डॉ अरूण कुमार कुरील ने बताया कि हमे ऋतुचर्या व दिनचर्या का पालन करना चाहिए तभी हम लोग स्वस्थ जीवन का आनंद लें सकते हैं। ग्रामीणों ने ताली बजाते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस कार्यकर्म में अभिषेक सिंह, अवध किशोर, वर्तिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!