राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता वजीरगंज में संपन्न
3,644 views
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता वजीरगंज में संपन्न
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) वजीरगंज ब्लॉक में *राष्ट्रीय आविष्कार अभियान* *के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता* खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता एवम ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार मौर्य, घनश्याम मौर्य,एवम संजय कुमार के मार्गदर्शन में सकुशल संपन्न हुई।खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की विज्ञान विषय में रुचि जागृत करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। परीक्षा में पूरे ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह , अशोक कुमार मौर्य , घनश्याम मौर्य एवम संजय कुमार ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और परीक्षा का जायजा भी लिया। ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती यह कहावत आज कंपोजिट विद्यालय छोटका बंधवा,कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया,कंपोजिट विद्यालय अनभुला,उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरथनिया,उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा मझरेती के बच्चों ने चरितार्थ करके दिखाया है। ए आर पी अशोक कुमार मौर्य एवम संजय कुमार ने बताया कि यह परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित की गई है जिसमे प्रथम चरण की परीक्षा में 100 सफल अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की परीक्षा हुई ।द्वितीय चरण के 18 सफल अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की परीक्षा संपन्न हुई है।
ए आर पी घनश्याम मौर्य ने बताया कि जिले में quiz प्रतियोगिता हेतु 6 बच्चो का चयन होना था जिसमें कक्षा 6 से एक छात्र
कक्षा 7 से 2 छात्र
कक्षा 8 से 3 छात्र
जिसमें से कक्षा 6 में प्रथम स्थान पर जिले के लिए चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरथनिया से अभिनव,
कक्षा 7 में प्रथम स्थान पर जिले के लिए चयनित कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया से जितेंद्र भारती एवम द्वितीय स्थान के लिए चयनित कंपोजिट विद्यालय अनभुला से शांतनु सिंह,
तथा
कक्षा आठ में प्रथम एवम द्वितीय स्थान पर जिले के लिए चयनित कंपोजिट विद्यालय छोटका बंधवा से मान्या एवम सानिया तथा तृतीय स्थान पर जिले के लिए चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा मझरेती से दिवस पॉल** को जिले में प्रतिभाग करने के लिए अग्रसर किया गया है।चंदापुर के नोडल संकुल राधेश्याम तिवारी ,उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री मनोज शर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अवनीश मिश्रा ने जिले के लिए चयनित सभी बच्चों एवम उनके विद्यालय के शिक्षको को बधाई दी ।इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया एवम प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। ए आर पी संजय कुमार ने बताया कि आज की परीक्षा में सफल सभी बच्चे जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में माधव राम शुक्ला ,श्याम सुन्दर सिंह,प्रेमलता पांडे,स्वेता त्रिपाठी,नीना भ्रामरी, विपिन श्रीवास्तव, नवीन सिंह ,विशाल शर्मा,अवनीश पाण्डेय, सुनील गोस्वामी,संतलाल पांडे,सतीश वर्मा,दयाशंकर प्रजापति,दयाशंकर मिश्रा,सुरेश यादव,अजय विश्वकर्मा,रमाशंकर सिंह ,संतलाल गुप्ता,चंदन त्रिपाठी,विष्णु गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के अनेकों शिक्षक, शिक्षिका ,अभिभावक उपस्थित रहे।
