नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्राइमरी स्कूल के 19 छात्रों की अचानक हुई तबियत खराब,एम्बुलेंस की मदद से किया गया भर्ती

1 min read

 8,971 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव /  प्राथमिक विद्यालय परसा बेतवा (छपिया) में बुधवार सुबह प्रार्थना के बाद छात्र पढ़ाई करने के लिए कमरे में चले गए थोडी देर ही बीता था कि छात्रों ने शिक्षको से आंख में जलन व खुजली होने की शिकायत की जिसमें सुभाष,सनी,सालनी,ललीता समेत 19 छात्र व छात्राएं भी शिकायत करने लगे, देखते देखते हालत इतनी खराब हो गई कुछ बच्चो के शरीर में छिछला पड़ गया व खून निकल आया और वो रोने लगे,छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत से खलबली मच गईं अध्यापकों ने इसकी सुचना नजदीकी हॉस्पिटल अधीक्षक अमित कुमार को दी अमित कुमार जी ने तुरन्त 108 एंबुलेंस की मदद से सभी मरीज को हॉस्पिटल पहुंचाने की बात कही साथ ही साथ तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस जिला प्रभारी राजन कुमार को लाइन पर लेकर घटना की सूचना दिया और जिला प्रभारी ने अपने हेड ऑफिस में बात करके नजदीकी दो-तीन एंबुलेंस विद्यालय के लिए भेज दिया कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस कर्मी विद्यालय पहुंच गए और तुरंत सभी मरीजों को गाड़ी में बैठाकर प्राथमिक उपचार करते हुए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती करवाया गया,चिकित्सक ने छात्रों को दवाएं दी इसके बाद हालात में सुधार हुआ सीएचसी अधीक्षक डा.अमित कुमार ने बताया कि सुबह 19 छात्रों को जलन व खुजली होने पर लाया गया था इस समय सभी मरीज सुरक्षित तो है लेकिन ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच कराई जाएगी ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!