नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में काजल,अमन, अखिलेश चतुर्वेदी,नेहा ओझा,विनय कुमार व सपना ने मारी बाजी, जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मान पा गदगद हुए प्रतिभागी

1 min read

 2,447 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) मंगलवार को मीटिंग हाल जनपद न्यायाधीश में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आयोजित’ स्वच्छता जागरूकता अभियान’ के तत्वावधान में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा लिखे गए निबंध व बनाए गए पोस्टर को जनपद स्तरीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा मनकापुर की काजल प्रथम, इसी स्कूल के अमन कुमार द्वितीय व उ०प्रा०विद्यालय रेरूआ की सपना तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मन पुर जाट के अभिषेक चतुर्वेदी प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय रेरूआ की नेहा ओझा द्वितीय व कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा के विनय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों प्रतिभागियों को जनपद न्यायाधीश, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के हाथों बच्चों को सम्मानित किया।साथ ही अव्वल आए बच्चों व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का जनपद न्यायाधीश गोण्डा द्वारा प्रसंशा की गई।
इस अवसर पर बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी (जनपद न्यायाधीश), नेहा शर्मा (जिला अधिकारी) नितिन श्रीवास्तव (अपर जिला जज), अंकित मित्तल (पुलिस अधीक्षक) राकेश कुमार (जिला विद्यालय निरीक्षक), प्रेम चंद यादव (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) हरिगोविंद (जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), ऋषि शुक्ला (शिक्षक राजकीय इंटर कालेज)राखा राम गुप्ता (अकादमिक रिसोर्स पर्सन), बलजीत सिंह कनौजिया (शिक्षक क० वि० सोनबरसा, मनकापुर) आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!