नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वजीरगंज : भ्रष्टाचार में लिप्त वजीरगंज विकासखण्ड के वरिष्ठ सहायक को किया निलंबित

1 min read

 3,145 views

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) उच्चाधिकारियों के नाम पर ग्राम प्रधान से मांग रहा था रिश्वत, पत्रावलियों को दबाना पड़ा भारी,विकास खण्ड वजीरगंज के वरिष्ठ सहायक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि के बाद यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में वरिष्ठ सहायक को विकास खण्ड झंझरी से संबद्ध कर दिया गया है।

मामला वजीरगंज विकासखण्ड का है। जिला विकास अधिकारी द्वारा यहां कार्यरत वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार शुक्ल के खिलाफ यह कार्यवाही की गई है। आरोप है कि आरोपी वरिष्ठ सहायक उच्चाधिकारियों के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।
ग्राम प्रधान से फोन पर संवाद के दौरान आपरोपी ने उच्चाधिकारियों को कमीशन के रूप देने के लिए पैसे मांगे। आरोप में अपने इस कृत से उच्चाधिकारियों की छवि धूमिल की। जांच में पाया गया कि अनुचित लाभ पाने के लिए आरोपी द्वारा सरकारी पत्रावलियों को दबाया जा रहा था। जिसके चलते न केवल आमजनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था बल्कि, सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंच रही थी। जिसके चलते सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और समय से पत्रावली प्रस्तुत न करने जैसे गंभीर आरोपों की पुष्टि के बाद यह कार्यवाही की गई है।
बता दें, भ्रष्टाचार जैसी गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन बेहद सख्त है। जिलाधिकारी भ्रष्टाचार के मामालों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के साथ ही स्पष्ट संदेश भी दे चुकी हैं।
उन्होंने साफ किया है कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!