नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राजेश चंद जिला क्रीड़ा सचिव मनोनीत, शिक्षक संघ ने किया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,579 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युग नव टाइम्स लाइव )!महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के व्यायाम शिक्षक राजेश चंद्र पांडेय को जिला सचिव चुने जाने पर प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित जिला सचिव राजेश चंद्र पांडेय का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि आपका प्रयास होना चाहिए कि ग्रामीण अंचल से प्रतिभाएं आगे निकल कर देश प्रदेश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना नाम रोशन करें उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न खेलों का आयोजन प्रत्येक विद्यालयों में नियमित हो इसकी व्यवस्था भी आप सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ पवन प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडेय, डॉ पदम नाथ पांडेय, राकेश कुमार शुक्ला आदि ने भी अपने विचार रखें। नवनिर्वाचित जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय ने सभी केप्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के सभी व्यायाम शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं समस्त शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त कर जिले को खेल के क्षेत्र में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एम एच अंसारी ने किया। इस अवसर पर सुग्रीव प्रसाद, कन्हैयालाल, सतपाल सिंह, मनीष कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह, अनिल सिंह, सतीश कुमार, चंद्रशेखर, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह, रंजीत कुमार, उमेश चंद गुप्ता, संजीव सिंह, अमित वर्मा, पवन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, विशाल वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, अशोक कुमार, महेश प्रताप मिश्रा, आदि समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!