नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तीन दिवसीय 31 वां नेशनल कबड्डी मीट प्रतियोगिता का आयोजन आज । उद्घाटन जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा किया जाएगा।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,820 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग के लिए क्षेत्र नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय 31 वां नेशनल कबड्डी मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा किया जाएगा। नेशनल कबड्डी मीट प्रतियोगिता के लिए नंदिनी नगर महाविद्यालय का स्पोर्ट्स स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है।सभी राज्यों से नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में प्रभाग करने के लिए स्टेडियम पहुंच गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर की प्रधानाचार्या डॉ सुमेधा पांडेय ने बताया कि पूरे देश के जवाहर नवोदय विद्यालय आठ संभाग में बांटे गए हैं।सभी संभागों लखनऊ,पूना, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, चंडीगढ़ शिलांग,पटना के 288 छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सफल टीम स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा।नंदिनी नगर महाविद्यालय के डा अय्यूब सिद्धीकी नें बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय के कराया जा रहा है। नंदिनी नगर महाविद्यालय सिर्फ स्टेडियम तथा रहने खाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि सभी जोन के छात्र छात्राएं तथा शिक्षक नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंच गए। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा विजयी खिलाड़ियों को चैम्पियन ट्राफी देकर किया जाएगा। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए अंबेडकर नगर के प्रधानाचार्य अजीत, लखनऊ संभाग के सलाहकार जनार्दन उपाध्याय,वीके उपाध्याय,अतुल कुमार राय, बृजेश कुमार तिवारी,प्रतिभा पांडेय,रूही वर्मा, राजबहादुर तथा नंदिनी नगर से सुधीर यादव व्यवस्था में रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!