तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा वजीरगंज, अब अपराधियों की खैर नहीं——– सुशील कुमार जायसवाल ग्राम प्रधान
1 min read
3,332 views
वजीरगंज ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / वजीरगंज में ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल के तरफ से 32 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही कप्तान साहब ने उनके काम को सराहा और S O वजीरगंज अभय सिंह ने उनके घर जा कर उनको सम्मानित किया। पूरे मार्केट में
3 मंदिर,3 मस्जिद,स्कूल,पंचायत भवन,बैंक, हर तिराहा व चौराहा पर
वजीरगंज के एंट्री प्वाइंट और एग्जिट प्वाइंट पर
ग्राम पंचायत वजीरगंज सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। बहुत सारी घटनाएं पहले घटित हुईं हैं जिनमें इसकी आवश्यकता को महसूस किया गया। इसको लगाने का महत्व बाहरी तत्वों से बचाव हेतु रात की निगरानी, चोरी की घटनाओं पे रोक, एक दूसरे से झगड़े में कैमरे का एक गवाह के रूप में काम करना व एक्सीडेंट करके भागने वाले गाड़ियों की पहचान करना ऐसी बहुत सी चीजों से बचाव करना, ग्राम पंचायत की सुरक्षा, दुकानों के बंद होने के बाद व्यापारियों को चिंता मुक्त होकर सोना। अब अपनी ग्राम पंचायत सुरक्षित है। इस कार्य के संपन्न होने पर आप सभी ग्राम वासियों को मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई।
