मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप, मकान की छत टूटी
1 min read
4,754 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप अचानक तेज हुई आवाज से गांव वाले काँप उठे। थोड़ी ही देर में गांव में घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने के बाद जंगल में आग की तरह फैल गई। जनपद गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के मजरा छोटकी खजूरी गांव निवासी खेमराज पुत्र कूचे के घर पर सुबह हो रही बारिश के दौरान तेज कड़कडाती आवाज के साथ आकाशीय बिजली मकान के ऊपर गिर गई जिससे मकान की दीवारें चटक गई। बता दें कि सुबह तेज बरसात के साथ तेज हवाएं भी चल रही थी इस दौरान तेज कड़क के साथ बादल गरज रहे थे। सुबह का समय होने के कारण गांव के काफी लोग सो कर नहीं उठे थे लेकिन अचानक से हुई बहुत तेज आवाज से लोग चौंक गए ऐसा लगा कि उनके घर ही उनके ऊपर गिर पड़ा। बारिश थोड़ा थमने के उपरांत गांव में ही आकाशीय बिजली गिरने के बाद पता चली। जिसको भी जानकारी मिली वह मौका देखने के लिए घटनास्थल के तरफ भाग निकला। मौके पर पहुंच कर जिसने भी घर के दीवारों के चटकने की स्थिति देखा दंग रह गया। फिलहाल आकाश से बिजली गिरने के बाद संतोष इस बात का रहा की कोई जनहानि नहीं हुई।
