नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक सम्मान समारोह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,095 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) महाराजा देवी बख्श इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया इस अवसर पर मुख्य वक्ता रूपनारायण सिंह प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत एवं आकाश पटेल रुद्र जी प्रांत मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत रहे जबकि विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय एवं जिला संरक्षक राजेश कुमार द्विवेदी रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं एक प्रचलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रूप नारायण सिंह ने कहा कि एक शिक्षक हमें बिना किसी स्वार्थ के सफलता का रास्ता दिखाता है। शिक्षक एक अच्छे व्यवहार और नैतिक के व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छी तरह से विद्यार्थी को शिक्षित करता है। शिक्षक विद्यार्थी को अकादमी रूप से बेहतरीन बनाते हैं और जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। प्रांत मंत्री अवध प्रांत आकाश पटेल ने कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के मनाया जाता है।आज राष्ट्रनिर्माण समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है।किसी भी देश के भविष्य का विकास शिक्षकों के हाथ में है। हम जीवन में क्या बनते है यह भी शिक्षकों पर निर्भर करता है। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ राधा मोहन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा किशिक्षा का प्रमुख आधार शिक्षक ही होता है। शिक्षक न केवल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का निर्माता, बल्कि राष्ट्र का निर्माता भी होता है। किसी राष्ट्र का मूर्तरूप उसके नागरिकों में ही निहित होता है। किसी राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़नेवाले शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती है। अनादिकाल से शिक्षक की महत्ता का गुणगान उसके द्वारा प्रदत्त ज्ञान के कारण ही होता आया है।जिला संरक्षक बृजेश त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने बड़ों से प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय पंचानन राय के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गया इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य लियाकत अली, एसपी सिंह, शिक्षक बीपी सिंह, राजेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, के के सिंह प्रधानाचार्य एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज, बृजेंद्र प्रताप सिंह, छात्र सत्येंद्र पांडे, अभय तिवारी, श्रुति शुक्ला कशिश सिंह आदि ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को स्मृति चिन्ह साहित्य आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया इस अवसर पर सुग्रीव प्रसाद, राकेश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, कन्हैया लाल, मजहरूल हक अंसारी, डॉक्टर पदम नाथ पांडेय, सतपाल सिंह, डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, मनीष कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, चंद्रशेखर, शशि कुमार सिंह, राजेश चंद्र पांडेय, उमेश चंद्रगुप्त, रंजीत कुमार, संजीव सिंह, अमित वर्मा, विशाल वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, मोहम्मद यूनुस, देवेंद्र यादव, रामेश्वर प्रताप सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, महेश प्रताप मिश्रा, सुरेंद्र यादव, भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार उपाध्याय जिला संगठन मंत्री अभाविप नन्दनी नगर हरिओम शर्मा अविनाश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी आदि के साथ विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!