दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का वांछित अभियुक्त गिरफ्ताकूटरचितर-
1 min read
3,259 views
अशफाक आलम
मनकापुर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी चन्द्रप्रकाश पुत्र अयोध्या प्रसाद नि0 ग्राम तालागंज थाना छपिया जनपद गोण्डा की जमीन को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करवा लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी
गिरफ्तार करता उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मय टीम
