नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बच्चों ने स्वानिर्मित रखी अपने सहपाठी बच्चों को बांध कर मनाया रक्षाबंधन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,316 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) भाई व बहन के अटूट  प्यार को समर्पित रक्षाबंधन का त्योहार कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर में धूम धूम से मनाया गया। इसके लिए स्कूल के बच्चों ने स्वनिर्मित राखी बना कर एक दूसरे को बांध कर एक दूसरे की जरूरतों को पूरा करने प्रेम से रहने व एक दूसरे को सुरक्षा देने का संकल्प लिया।राखी बनाने के लिए कुछ सामग्री बच्चे ने स्वयं व्यवस्था की व अवशेष सामग्री को स्कूल स्टाफ द्वारा उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर कक्षा तीसरी के अजीत, रामनरेश, विनोद, अंकित,खुशी, अनामिका कक्षा चौथी के सितारा,खुशी,साकिरा, संध्या,नैन्शी,राजबाबू, शिवपूजन,जिगर, कुलदीप कक्षा छठवीं की संगीता,रेशमा,मालती पांचवीं की रिया,माधुरी,नैन्शी तथा कक्षा सातवीं की लक्ष्मी, पूनम, अनामिका, हिमांशी, सामना,राज नन्दनी आदि बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ राखी बनाई।
राखी बनाने में स्कूल स्टाफ बलजीत सिंह कनौजिया, राम अनुज, शताब्दी वर्मा, सुरेश कुमार, अमर ज्योति, अनुराधा मिश्रा, पूनम यादव,चित्रावती मौर्य आदि ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!