नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अपर पुलिस अधीक्षक  ने फ्रेशर कोर्स समापन पर 34 प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

1 min read

 2,995 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव / अपर पुलिस अधीक्षक  शिवराज के निर्देशन में पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 परियोजना के अंतर्गत पुलिस लाइन में दिनांक 11.08.2023 से 29.08.2023 तक संचालित 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स में 34 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण समापन पर आज दिनांक 29.08.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक 112 लखनऊ (मुख्यालय) द्वारा निर्गत प्रमाण पत्रों को पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रशिक्षुओं को प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को यूपी-112 में प्रयुक्त विभिन्न तकनीकों का परिचय, मानव मूल्य, SOS, संचार तथा बातचीत कौशल, MDT की कार्यप्रणाली, GIS तथा POI, घटना के प्रकार, ATR तथा डिस्पोजिशन कोड, तनाव अभिप्रेरणा, स्वास्थ्य एवं जीवन की प्रबंधन शैली,आपदा प्रबंधन, HRMS, अग्नि, सोशल मीडिया, पुलिस कार्य कौशल, फायर सैफ्टी व महिला संबंधी आदि महत्वपूर्ण विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 प्रदीप कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!