नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अयोध्या नगर निगम प्रवर्तन दल ने कस्बे में मारा छापा करना पड़ा व्यापारियों के आक्रोश का सामना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,035 views

नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह उप जिलाधिकारी भरत भार्गव व क्षेत्राधिकार संजय तलवार ने बनाया सामंजस्य टीम हुई वापस

 क्षेत्र में हो रही है सत्येंद्र सिंह की वाहवाही

नवाबगंज गोण्डा नवाबगंज नगर पालिका कस्बे में अयोध्या नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा शनिवार को छापेमारी की गई । जिससे कस्बे के व्यापारियों में हडकंप मचा रहा । व्यापारियों के द्वारा छापेमारी की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह को दी गई मौके पर पहुंचे डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने बातचीत किया जिसके बाद प्रवर्तन दल को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

 

शनिवार को कस्बे के गांधी चौक पर स्थित दुकानों पर पालीथीन के प्रयोग और कस्बे की ही किसी फर्म द्वारा अयोध्या जनपद में पालीथीन की सप्लाई की सूचना मिलने पर अयोध्या नगर निगम एंव प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। नगर पालिका परिषद को इसकी सूचना नहीं दी गई जिससे नगर के लोग अक्रोशित हो गए । मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अचानक हुई इस छापेमारी से व्यापरियों में हडकंप मच गया। व्यापारियों ने इस छापेमारी की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष व बजरंग दल जिला सहसंयोजक महेंद्र कश्यप उर्फ रिंकू बाबा को दी मौके पर पालिका अध्यक्ष ने छापेमारी करने वाली टीम से बातचीत की इस दौरान व्यापारियों और प्रवर्तन दल के मध्य लगभग आधे घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक नगर पालिका अध्यक्ष व बजरंगदल जिला सह संयोजक व्यापारियों के हितों के लिए टीम से अडे रहे इसके बाद प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नवाबगंज नगर पालिका क्षेत्र अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत नहीं है इसलिए टीम को बातचीत के बाद वापस जाना पड़ा है साथ ही एक दुकान पर बैन पालीथीन मिलने पर नियमानुसार कारवाई नगरपालिका नवाबगंज की तरफ से की गई है।फिलहाल नगरपालिका क्षेत्र मे व्यापारियों के हितों के पालिका अध्यक्ष व बजरंगदल के जिला सह संयोजक के प्रयासों की चर्चा हो रही है इस मौके पर तरबगंज एसडीएम भारत भार्गव क्षेत्राधिकारी संजय तलवार क्राइम इंस्पेक्टर l अनंत कुमार सिंह सभासद विनोद कुमार सोनी जिंदर सरदार नवाज खान भरत लाल मोदनवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!