नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों  चालक की मौके पर हुई मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,146 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
मनकापुर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर झिलाही मार्ग  पर आमने-सामने हुई दो बाईकों में जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच पड़ताल में जुटी
घटना मनकापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के जिला ही मनकापुर मार्ग की है जहां पर आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य को भी गंभीर चोटे आई हैं घटना की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि मनकापुर झिलाही मार्ग पर बंजरिया गांव के मजरे परसोहनी गांव स्थित अस्थाई एलएनटी प्लांट के पास दो बाईकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मोतीगंज बाजार निवासी 20 वर्षीय रमन गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता पल्सर बाइक पर गांव विद्यानगर निवासी अखिलेश चौरसिया पुत्र ढुल्लूर को बैठक अयोध्या से घर वापस आ रहे थे कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडिया निवासी अमित पुत्र फागू राम बाइक से सवार होकर झिलाही के तरफ से मनकापुर की तरफ जा रहे थे कि दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई वही पल्सर सवार युवक को गंभीर चोटे आई है घटना की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में उपचार करा कर जिला मुख्यालय के लिए घायल को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना भेज दी गई है मृतक रमन गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता दो भाई थे जिसमें रमन छोटा था रमन के पिता राधेश्याम काफी दिनों से बीमार है जिन्हें फालिस अटैक कर दिया था और मां भी बीमार चल रही है घर का खर्च वह माता-पिता की दवा का खर्च रमन ही उठता था रमन एक छोटी सी चाय की दुकान करता था और किसी तरह अपने मां-बाप का खर्च चलाता था और उनकी दवा भी करा रहा था अब कौन करेगा रमन के माता-पिता का सेवा यह सोचकर सभी परेशान दुर्घटना की सूचना देर रात जैसे ही मोतीगंज पहुंची पूरे मोतीगंज में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे क्योंकि रमन एक बहुत सीधा-साधा व्यक्ति था।वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में उपचार करा कर जिला मुख्यालय के लिए घायल को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना भेज दी गई है मृतक रमन गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता दो भाई थे जिसमें रमन छोटा था रमन के पिता राधेश्याम काफी दिनों से बीमार है जिन्हें फालिस अटैक कर दिया था और मां भी बीमार चल रही है घर का खर्च वह माता-पिता की दवा का खर्च रमन ही उठता था रमन एक छोटी सी चाय की दुकान करता था और किसी तरह अपने मां-बाप का खर्च चलाता था और उनकी दवा भी करा रहा था अब कौन करेगा रमन के माता-पिता का सेवा यह सोचकर सभी परेशान दुर्घटना की सूचना देर रात जैसे ही मोतीगंज पहुंची पूरे मोतीगंज में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे क्योंकि रमन एक बहुत सीधा-साधा व्यक्ति था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!