गोण्डा : नहर में पानी न आने से किसानों को सता रही चिंता , सूख रही धान की फसल
1 min read
3,492 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / जिले की बभनजोत ब्लाक में सरयू नहर ड्रेनेज खंड 2 की माइनर नहर पिपरा अदाई महंत मे नहर का पानी न आने से धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है l धान की रोपाई हो चुकी है, लेकिन किसानों को रोपाई के उपरांत नहर से एक बूंद पानी नहीं मिल पा रहा है। कई गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी के बिना सूख रही है और पानी न मिलने से फसल बर्बाद हो रही है जिससे किसानों को अपनी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है । इस संबंध में जब नहर विभाग के जेई संदीप कुमार खरवार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिपरा अदाई महंत माइनर नहर पर कई जगह पुल का निर्माण होना है, पुल का निर्माण न होने से गांव रास्ते से कट जाते हैं इसलिए अभी इस जगह नहर में पानी छोड़ने से रोका गया है l जब सभी पुलों का निर्माण हो जाएगा उसके बाद नहर की सफाई करा कर किसानों के लिए नहर में छोड़ा जाएगा l
गाजीपुर निवासी किसान राजकुमार प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए अपनी समस्याओं के बारे में बताया कि फसलों को पानी न मिलने से काफी नुकसान हो रहा है। नहर खुद जाने से किसानों को अपनी फसल की सिंचाई की उम्मीद जगी थी लेकिन नहर विभाग द्वारा सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया लहंगौरा मनीजोत निवासी रामू ने बताया कि नहर में समय से पानी कभी नहीं आता इसलिए अपने फसलों की सिंचाई नहर से नहीं कर पाते l वही महिला किसान चनरपति ने बताया कि उनका खेत नहर से दूरी पर है और नाली निर्माण न होने से उनके खेत तक पानी पहुंच ही नहीं पाता l
जिले की बभनजोत ब्लाक में सरयू नहर ड्रेनेज खंड 2 की माइनर नहर पिपरा अदाई महंत मे नहर का पानी न आने से धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है l धान की रोपाई हो चुकी है, लेकिन किसानों को रोपाई के उपरांत नहर से एक बूंद पानी नहीं मिल पा रहा है। कई गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी के बिना सूख रही है और पानी न मिलने से फसल बर्बाद हो रही है जिससे किसानों को अपनी फसल को लेकर चिंता सताने लगी है । इस संबंध में जब नहर विभाग के जेई संदीप कुमार खरवार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिपरा अदाई महंत माइनर नहर पर कई जगह पुल का निर्माण होना है, पुल का निर्माण न होने से गांव रास्ते से कट जाते हैं इसलिए अभी इस जगह नहर में पानी छोड़ने से रोका गया है l जब सभी पुलों का निर्माण हो जाएगा उसके बाद नहर की सफाई करा कर किसानों के लिए नहर में छोड़ा जाएगा l