नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बेलसर का हुआ गठन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

 2,320 views

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बेलसर का हुआ गठन

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
बेलसर (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई बेलसर का गठन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्र रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण की कल्पना करता है। इसलिए समाज के प्रत्येक क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
जिला संगठन मंत्री नंदिनी नगर हरिओम ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उद्देश्य और विचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज के सभी क्षेत्रों में अपना अद्वितीय योगदान देता है। चाहे वह बंगलादेशी अवैध घुसपैठ रहा हो या कश्मीर से धारा 370 हटाना रहा हो सभी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। श्री सिंह ने नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले परिषद के पदाधिकारियों से अपेक्षा किया कि संगठन के मंशा के अनुरूप कार्य करके समाज को ऊंचाइयों पर ले जाएं तथा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कराएं।
इस दौरान नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर शिक्षक अशोक कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रघुनाथ द्विवेदी, राजेश कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार पांडेय, नगर मंत्री पद पर अविनाश तिवारी सह नगर मंत्री पद पर विशाल सिंह, कशिश सिंह, इंद्रेश तिवारी, अंतरिक्ष त्रिपाठी, नगर यस एफ डी संयोजक पद पर शिवम दुबे, यस एफ डी सह संयोजक श्रद्धा शुक्ला, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक शिल्पी शुक्ला, नगर सोशल मीडिया संयोजक शुभ सिंह, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद पर मोहित सिंह, विनय सिंह, अभिषेक गुप्ता, सूरज शुक्ला का चयन सर्वसम्मति से किया गया।महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई बेलसर का गठन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्र रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण की कल्पना करता है। इसलिए समाज के प्रत्येक क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
जिला संगठन मंत्री नंदिनी नगर हरिओम ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उद्देश्य और विचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज के सभी क्षेत्रों में अपना अद्वितीय योगदान देता है। चाहे वह बंगलादेशी अवैध घुसपैठ रहा हो या कश्मीर से धारा 370 हटाना रहा हो सभी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। श्री सिंह ने नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले परिषद के पदाधिकारियों से अपेक्षा किया कि संगठन के मंशा के अनुरूप कार्य करके समाज को ऊंचाइयों पर ले जाएं तथा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कराएं।
इस दौरान नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर शिक्षक अशोक कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रघुनाथ द्विवेदी, राजेश कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार पांडेय, नगर मंत्री पद पर अविनाश तिवारी सह नगर मंत्री पद पर विशाल सिंह, कशिश सिंह, इंद्रेश तिवारी, अंतरिक्ष त्रिपाठी, नगर यस एफ डी संयोजक पद पर शिवम दुबे, यस एफ डी सह संयोजक श्रद्धा शुक्ला, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक शिल्पी शुक्ला, नगर सोशल मीडिया संयोजक शुभ सिंह, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद पर मोहित सिंह, विनय सिंह, अभिषेक गुप्ता, सूरज शुक्ला का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!